Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है । जो भी आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आप 7 मार्च 2024 से 05 अप्रैल 2024 तक कर सकते है ।
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 में आप 679 पदों के लिए आवेदन कर सकते है| इस भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवाई गयी है । आवेदन करने से पहले आप इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरुर पढ़ लें । चलिए जानते है इस भर्ती के बारे में –
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Highlights
भर्ती का नाम | Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 |
भर्ती आयोजित करने वाले संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, जयपुर (Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur) |
पद का नाम | कनिष्ठ अनुदेशक (Junior Instructor) |
विज्ञापन संख्या | 08/2024 |
कुल पद | 679 पद |
सैलरी/पे स्केल | पे-मैट्रिक्स लेवल 10 |
जॉब लोकेशन | राजस्थान (Rajasthan) |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की दिनांक | 07 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 05 अप्रैल 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Vacancy Details
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें कुल 679 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती में, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 591 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 88 पद उपलब्ध हैं।अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल को देख सकते है –
क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की संख्या | ||
गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद | ||
1 | कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर प्रयोगशाला/ शू.प्रौ.प्रयो) | 164 | 38 | 202 |
2 | कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) | 146 | 12 | 158 |
3 | कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राइविंग) | 82 | 18 | 100 |
4 | कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) | 199 | 20 | 219 |
कुल पद | 591 | 88 | 679 |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 के लिए महत्वपूर्ण दिनांक
इस भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण दिनांक नीचे दी गयी है –
नोटिफिकेशन जारी होने की दिनांक | 05 मार्च 2024 |
आवेदन शुरू होने की दिनांक | 07 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 05 अप्रैल 2024 |
परीक्षा की दिनांक (Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Exam Date) | जल्द ही जारी होगी |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Application Fees
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 में सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके विपरीत, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। आवेदक इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
वर्ग | आवेदन शुल्क (रुपए) |
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग | 600 |
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग | 400 |
समस्त दिव्यांगजन | 400 |
वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होने पर आवेदन शुल्क | 400 |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Eligibility Criteria
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए ।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए ।
- आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उतीर्ण होना चाहिए ।
- अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उस पद के अनुसार संबंधित सब्जेक्ट में डिप्लोमा/ डिग्री तकनीकी योग्यता एवं अनुभव होना चाहिए |
- आवेदन करने के लिए आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए ।
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Educational Qualification
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और पद के अनुसार संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री तकनीकी योग्यता और अनुभव का होना आवश्यक है। इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जांची जा सकती है।
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Age Limit
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
वर्ग | आयु सीमा |
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 21 वर्ष से 40 वर्ष तक |
सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए | 5 वर्ष की छूट |
राजस्थान राज्य की मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 5 वर्ष की छूट |
राजस्थान राज्य के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को | 10 वर्ष की छूट |
विधवाओं और विवाह-विछिन्न महिलाओं के मामले में | कोई आयु सीमा नहीं |
राजस्थान के अन्य आरक्षित वर्गों को | अनुसार सरकारी नियमानुसार छूट |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Document
आवेदक को आवेदन करने के समय निम्नलिखित दस्तावेज की जरुरत होगी –
- 10th कक्षा की मार्कशीट
- 12th कक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आवेदक का फोटो और सिग्नेचर
- आवेदक का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- अन्य कोई दस्तावेज जिसका आवेदक लाभ चाहता है|
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Selection Process
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Exam Pattern
प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित उत्तीर्णांक अंक 40 प्रतिशत है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णाक का एक-तिहाई अंक (/3) अंक काटा जावेगा।
प्रश्न पत्र में राजस्थान के सामान्य ज्ञान, भूगोल, राजनीतिक, इतिहास एवं कला संस्कृति के 40 प्रश्न होंगे। जबकि पद से संबंधित सब्जेक्ट के 80 प्रश्न होंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
प्रश्नपत्र | अंक | अधिकतम अंक | समय |
भाग-अ सामान्य ज्ञान– राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, परम्पराएँ, विरासत, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था भाग-ब Computer Lab (I.T.)/ Employability Skills/ Engineering Drawing/ Workshop Calculation and Science | 40 80 | 120 | 2 घंटे |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Pay Scale
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल L-10 निर्धारित किया गया है। परीक्षाकाल में मासिक नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के आदेशानुसार दिया जाएगा।
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 Apply Process
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा । चलिए जानते है इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के बारे में –
- पहले, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद, होम पेज पर जाकर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, “Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024” पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024” के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अब, “Apply Online” पर क्लिक करें।
- अब, आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- फिर, अपने आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- इसके बाद, अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद, इसे फाइनल सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
इस तरह आप ऊपर दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है ।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन शुरू होने की दिनांक | 07 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 05 अप्रैल 2024 |
आवेदन करने का लिंक | Click Here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें | Click Here |
टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें | Click Here |
सभी प्रकार की भर्ती की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें | HindiNewsBizz.com |
Rajasthan Junior Instructor Recruitment 2024 – FAQs
-
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है ।
-
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 के आवेदन कब शुरू होंगे?
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 का आवेदन आप 07 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक कर सकते है ।
-
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 में कुल कितने पद है?
राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 में आप 679 पदों के लिए आवेदन कर सकते है ।
यह भी पढ़ें:-
- SSC CPO SI Recruitment 2024: एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 4187 पदों के लिए कर सकते है आवेदन
- Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2024: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 2049 पदों के लिए कर सकते है आवेदन
- Punjab Police Constable Recruitment 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 1746 पदों के लिए कर सकते है आवेदन
- SSC Selection Post Phase 12 Recruitment 2024: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 2049 पदों के लिए कर सकते है आवेदन
- Rajasthan Stenographer Personal Assistant Recruitment 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर और निजी सहायक भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 474 पदों के लिए कर सकते है आवेदन