Business Idea: सरकारी मदद से शुरू करो ये बिज़नेस, कमाई होगी धमाकेदार

Business Idea
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Business Idea: वर्तमान मे भारत मे कृषि क्षेत्र मे विकास के साथ साथ कृषि की तकनीकों मे भी बहुत विकास हुआ है | कृषि क्षेत्र मे भी हर कोई नई तकनीकों को अपनाकर कमाई कर रहें है | ऐसे मे हम आपके लिए इस कृषि से संबन्धित नया बिजनेस आइडिया लेकर आए है | इस खेती को करके आप अच्छी इनकम कमा सकते है | तो चलिए इसके बारे मे विस्तार से चर्चा करते है |

बेबी कॉर्न की खेती (Baby Corn Farming)

Business Idea
Source: Google

बेबी कॉर्न मे पोष्टिक तत्व होते है इसलिए इसकी डिमांड खासकर बड़े शहरों के रेस्टौरंट, फाइव स्टार होटलों, पिज्जा चैन इत्यादि मे बहुत ज्यादा रहती है | अब भारत के कई क्षेत्रों मे इसकी खेती करके लोग लाखों रुपए की कमाई कर रहें है | बेबी कॉर्न की फसल तकरीबन 45 से 50 दिनों मे तेयार हो जाती है |

भारत मे चावल और गेंहू के साथ साथ मक्का की खेती भी बहुत होती है | उतर भारत के किसानो द्वारा इसका ट्राइल किया गया है | बेबी कॉर्न फ़ार्मिंग से वे अच्छी कमाई कर रहे है | 

45 से 50 दिनों में तैयार होती है इसकी फसल

बेबी कॉर्न की खेती को पूरे साल भर किया जा सकता है क्योंकि इसकी फसल तैयार होने मे 45 से 50 दिन का समय लेती है | जब मक्का को 5 से 6 सेमी का होने और इसके सिल्क के आने के 3 से 4 दिनों के भीतर तोड़ा जाता है |

मक्का को पकने से पहले ही तोड़ा जाता है इसलिए इसकी खेती को पूरे साल भर किया जा सकता है | बेबी कॉर्न मे काफी मात्र मे विटामिन और प्रोटीन होता है | इसकी खेती करके आप लाखों मे कमाई कर सकते है |

बेबी कॉर्न फ़ार्मिंग से मुनाफा

बेबी कॉर्न की खेती करके किसान डबल मुनाफा कमा सकते है | पहला मुनाफा तो उन्हे बेबी कॉर्न को तोड़कर मार्केट मे बेचने से होता है और इसमे दूसरा मुनाफा बचे हुये पोधों को हरे चारे के रूप मे बेचकर कमाया जाता है | बेबी कॉर्न की खेती आप एक साल मे चार बार कर सकते है और इससे आप एक साल मे अपना खर्चा निकालकर 4 से 5 लाख रुपए कमा सकते है |

यह कमाई आपकी खेती की मात्र पर निर्भर करती है | बेबी कॉर्न की बिक्री हेतु किसानों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है क्योंकि अभी तक इसकी बिक्री चैन कम बनी हुई है | धीरे धीरे आपको इसकी पूरी जानकारी होने पर यह समस्या भी आसान हो जाएगी | इस प्रकार बेबी कॉर्न फ़ार्मिंग बिजनेस से आप साल भर मे तगड़ी कमाई करने लगेंगे |

सरकारी मदद भी ले सकते है आप

अगर आप बेबी कॉर्न फ़ार्मिंग करना चाहते है और आपके पास पूंजी की समस्या है तो इसके लिए आपको सरकारी मदद भी मिल जाएगी | आजकल सरकार किसानो को बढ़ावा देने हेतु कृषि के लिए लोन भी दे रही है, इस कृषि आधारित लोन का ब्याज भी कम होता है | तो आप इसके लिए सरकारी सहायता लेकर भी इसे कर सकते है | इन सब के लिए सरकार द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है |

खासकर बेबी कॉर्न और कॉर्न फ़ार्मिंग के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने और इस बारे मे अन्य जानकारी के लिए सरकार द्वारा एक वैबसाइट भी बनाई हुई है | इसके बारे मे आप और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार की वैबसाइट https://iimr.icar.gov.in/ जा सकते है | (भाकृअनुप – भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान)  ICAR – Indian Institute of Maize Research आप इस लिंक पर जाकर भी इसके बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है |

यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *