आंगनवाड़ी में 10,400 पदों पर भर्ती, दसवीं पास वालों को मिलेगी नौकरी

आंगनवाड़ी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gujarat Anganwadi Bharti 2023: गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी विभाग में पदों के लिए 10400 भर्तियों की घोषणा की है। जो भी आवेदक आंगनबाड़ी की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आप 8 नवंबर से लेकर 30 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपका दसवीं पास होना आवश्यक है| आवेदन के स्टेप्स आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं|

आयु सीमा

जो भी अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है उसकी आयु 18 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए जैसा कि नोटिफिकेशन में बताया गया है। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को आयु में छूट मिलेगी।

भर्ती की जानकारी

आपको बता दें कि इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद पर रिक्तियां घोषित की गई है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 3421 पद होंगे और आंगनबाड़ी सहायकों के लिए 6979 पद होंगे।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आप आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको गुजरात आंगनवाड़ी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसमें आपको रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने क्षेत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
  • लोगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र यानी फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक और सही ढंग से भरनी है।
  • सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद आपको अपना फोटो, पात्रता प्रमाण पत्र और बाकी सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • उसके बाद आपको अपनी जाति के अनुसार फीस का भुगतान कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट कर देना है और उसके बाद अपना फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का सिलेक्शन लिखित एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *